समाचार ब्यूरो
06/07/2023  :  21:30 HH:MM
मोदी के दौरे की तैयारियों को योगी ने परखा
Total View  2374


गोरखपुर- गुरु गोरखनाथ की साधना स्थली गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां तैयरियों का निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री को गीता प्रेस व रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में सात जुलाई को सम्मिलित होना है। इन दोनों कार्यक्रम स्थलों पर जाकर मुख्यमंत्री ने सघन मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दोनों स्थानों के समारोह यादगार और उपलब्धियों से पूर्ण होंगे इसलिए इसे भव्य व ऐतिहासिक बनाने में सभी को पूरे मनोयोग से जुटना है।
श्री योगी गुरुवार शाम को लखनऊ से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से प्रधानमंत्री रूट का निरीक्षण करते हुए गीता प्रेस आए। प्रधानमंत्री यहां गीता प्रेस शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे। गीता प्रेस में मुख्यमंत्री योगी ने मंच, गणमान्यजन दीर्घा, लीलाचित्र मंदिर आदि की व्यवस्था देखी।
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था व अन्य इंतजामों की भी जानकारी ली और जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि पीएम के आगमन से जुड़ी तैयारियों में कहीं भी कोई चूक नहीं होनी चाहिए।
गीता प्रेस का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री उसी रास्ते से रेलवे स्टेशन पहुंचे जिस रास्ते कल शुक्रवार को प्रधानमंत्री को जाना है। रूट का हाल जानते हुए वह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गए। यहां रेलवे व प्रशासन के अधिकारियों से अब तक हुई तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली।
प्रधानमंत्री मोदी इसी प्लेटफार्म से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और साथ ही स्टेशन रिमॉडलिंग परियोजना का शिलान्यास करेंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1249154
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित