समाचार ब्यूरो
07/07/2023  :  23:08 HH:MM
उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ
Total View  2369


लखनऊ- खेल विभाग के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित प्रशिक्षण शिविर, आवासीय छात्रावास योजना एवं स्पोर्टस कालेजों के अन्तर्गत पंजीकृत लगभग 11000 खिलाडियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में सम्मिलित करते हुए आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जायेगा।

आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत ऐेसे खिलाड़ियों को उनके उपचार पर प्रतिवर्ष व्यय होने वाली धनराशि पांच लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा दी जायेगी।
अपर मुख्य सचिव डा नवनीत सहगल ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में खेल एवं खिलाडियों के प्रोत्साहन एवं संवर्धन हेतु एकलव्य क्रीड़ा कोष खेल एवं खिलाड़ियों का प्रोत्साहन एवं संवर्धन नियमावली 2021 प्रख्यापित की गयी है, जिसमें खिलाडियों का स्वास्थ्य बीमा कराने की व्यवस्था की गयी है। इसके अतिरिक्त प्रति लाभार्थी परिवार 1102 रूपये की दर से आवश्यक धनराशि निदेशक, खेल द्वारा एकलव्य क्रीडा कोष से नियमानुसार उपलब्ध करायी जायेगी।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों का डाटा योजना के डाटा बेस से इन्टीग्रेट किये जाने के लिये निर्धारित प्रारूप पर साफ्ट कापी (अंग्रेजी) में निदेशक, खेल द्वारा योजना की नोडल एजेन्सी साचीज को उपलब्ध कराया जायेगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2521500
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित