07/07/2023  :  20:26 HH:MM
वाराणसी में गांधीवादी संस्था की इमारत ढहाने के आदेश को चुनौती
Total View  2891


नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गांधीवादी मूल्यों का प्रचार-प्रसार करने वाली 1948 में आचार्य विनोबा भावे द्वारा स्थापित संस्था 'सर्व सेवा संघ' की एक इमारत ढहाने के वाराणसी जिला मजिस्ट्रेट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर 10 जुलाई को सुनवाई करेगा।


मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने शुक्रवार को अधिवक्ता प्रशांत भूषण की शीघ्र सुनवाई की गुहार स्वीकार करते हुए मामले को सोमवार के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।

शीर्ष अदालत ने सुनवाई करने पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि जिला मजिस्ट्रेट को इस अदालत में सुनवाई के संबंध जानकारी दी जा सकती है। सुनवाई तक संबंधित इमारत को नहीं गिराया जाएगा।

जिला मजिस्ट्रेट ने 26 जून को राजस्व रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा था कि जमीन रेलवे की है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जिला मजिस्ट्रेट को संस्था और उत्तर रेलवे के बीच चल रहे जमीन विवाद पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था।

संस्था ने वाराणसी स्थित 12.90 एकड़ भूखंड पर बनी संरचनाओं को ध्वस्त करने के उत्तर रेलवे के नोटिस को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   643520
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित