08/07/2023  :  18:55 HH:MM
नीतीश ने राजद के मंत्रियों की हैसियत नौकरों-जैसी बनायी : सुशील
Total View  2894


पटना- बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और विभाग के प्रधान सचिव के. के. पाठक को लेकर चल रहे घमासान के बीच आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मंत्रियों की औकात नौकरों जैसी बना दी है।
श्री मोदी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि अधिकारियों की ट्रांसफार्मर-पोस्टिंग का अधिकार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मुख्यमंत्री के हाथ में है, इसलिए नौकरशाही जदयू के मंत्रियों-कार्यकर्ताओं के अलावा किसी को महत्व नहीं देती। जो हालत शिक्षा विभाग की है, वही सभी विभागों की है। राजद कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने राजद कोटे के विभाग में ऐसे अफसर बैठा दिये हैं, जो मंत्रियों पर लगाम कस सकें।
भाजपा सांसद ने कहा कि राजद के विधान पार्षद का यह सुझाव सही है कि श्री नीतीश कुमार को शिक्षा विभाग के अवर प्रधान सचिव को ही अपना सलाहकार बना लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री के विश्वसनीय अफसर राजद के मंत्रियों को परेशान कर रहे हैं और दूसरी तरफ जदयू के मंत्री बयान देकर अफसरों को पोलिटिकल कवर दे रहे हैं।
श्री मोदी ने कहा कि राजद-जदयू के मंत्रियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप से विकास के काम ठप हैं। मुख्यमंत्री धृतराष्ट्र बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में अब या तो मंत्री चंद्रशेखर रहेंगे या वर्तमान प्रधान सचिव। मामला काफी तूल पकड़ चुका है, लेकिन दोनों दल कह रहे हैं "ऑल इज वेल।"






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9864436
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित