14/07/2023  :  18:10 HH:MM
वायु सेना ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 146 लोगों को बचाया
Total View  2442


नयी दिल्ली- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वायुसेना का राहत और बचाव अभियान जारी है और इस अभियान में पिछले 48 घंटों में वायुसेना के विमानों ने 40 उड़ानें भरी है और 126 लोगों को बचाया है।

वायुसेना, पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान चला रही है। पिछले 48 घंटों में वायुसेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों की कुल 40 उड़ानें भरी गईं, जिनमें 126 लोगों को बचाया गया है और विभिन्न इलाकों में 17 टन राहत सामग्री वितरित की गई है।
पिछले 24 घंटों में हरियाणा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों के बड़े अभियान चलाए गए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों निहारा, अलाउदीन माजरा, बिशनगढ़, सेगटा, भुन्नी, मुमनी, सेगटी और जनसुई गांवों को एम-17 हेलिकॉप्टरों द्वारा राशन, तिरपाल, चादरें, ताजा भोजन और पानी की बोतलें सहित राहत सामग्री पहुंचाई गई।
इस अभियान के लिए वायु सेना के अधिकारी तथा जवान और एम-17 और चीनूक हेलिकॉप्टर, एएन-32 और सी-130 परिवहन विमान आदि जरूरी संचालन और राहत उपायों के लिए तैयार हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4699642
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित