14/07/2023  :  21:29 HH:MM
भारतीय भूभाग को चीनी बताने पर माफी मांगे मोदी-नड्डा : कांग्रेस
Total View  2415


नयी दिल्ली- कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वंदना में एक एनिमेटेड वीडियो बनाया है जिसमें भारतीय भूभाग के एक हिस्से को पाकिस्तान तथा चीन में दिखाया गया है।


कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इसे देशद्रोह बताया और कहा कि ऐसा कर भाजपा ने भारत की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ किया है। यह गलती नहीं बल्कि बहुत बड़ा गुनाह है और प्रधानमंत्री मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा,“आज एक बजे के करीब भजपा के हैंडल से एक एनीमेशन वीड‍ियो ट्वीट किया गया। वीड‍ियो में भारत की जमीन का एक ह‍िस्‍सा चीन और पाक‍िस्‍तान में दिखाया गया है। अब यह ट्वीट ड‍िलीट कर भाग रहे हैं।”

प्रवक्ता ने कहा,“मोदी सरकार 2016 में जियोस्पेशियल इनफॉर्मेशन रेगुलेशन विधेयक लायी थी जिसके तहत सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अगर कोई भारत के नक्शे के साथ खिलवाड़ करे तो उसके लिए 100 करोड़ रुपए का जुर्माना और सात साल की सजा देने का प्रावधान है। जिस व्यक्ति ने यह गुनाह किया है उसे सजा मिलनी ज़रूरी है और भाजपा ही बताए कि जेल कौन जाएगा।”

उन्होंने कहा कि श्री मोदी फ्रांस में कसीदे पढ़ रहे हैं और भाजपा का आईटी सेल चरण चुंबक बन कर भारत की भूभागीय अखंडता एवं संप्रभुता के साथ खिलवाड़ कर रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इससे साबित होता है कि भाजपा से बड़ा देशद्रोही और टुकड़े-टुकड़े गैंग कोई नहीं है। यही भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9237603
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित