17/07/2023  :  22:05 HH:MM
विपक्षी दल देशहित के एजेंडे पर मजबूती के साथ एकजुट : खडगे
Total View  2447


नयी दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि समान विचारधारा वाले विपक्षी दल राष्ट्र और जनहित के अपने एजेंडे पर एकजुट हैं और इस मकसद को हासिल करने की अच्छी शुरुआत हो गई है।


श्री खडगे ने ट्वीट कर कहा “अच्छी शुरुआत हो गई, मतलब आधा काम पूरा। समान विचारधारा वाले विपक्षी दल सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और राष्ट्रीय हित के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे।”

उन्होंने कहा “हम देश के लोगों को विभाजन, नफरत की राजनीति, आर्थिक असमानता और लूट की निरंकुशता तथा जनविरोधी नीति से मुक्त करना चाहते हैं। हम ऐसा भारत चाहते हैं जहां न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के संवैधानिक सिद्धांत की सत्ता हो। हम ऐसा भारत चाहते हैं जहां सबसे कमजोर व्यक्ति की आशा और उम्मीद बरकरार रहे। ऐसे भारत के लिए हम एकजुट होकर खड़े है।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1427553
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित