19/07/2023  :  18:25 HH:MM
Total View  2415


नयी दिल्ली - केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने वैश्विक स्तर पर कोविड संक्रमण घटते हुए मामलों के देखते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की काेविड जांच दो प्रतिशत ‘आर टी - पीसीआर’ की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि दुनिया भर में कोविड संक्रमण के घटते मामले को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए काेविड मानकों में ढील दी गयी है। भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में से दो प्रतिशत यात्रियों की आरटी - पीसीआर जांच की आवश्यकता समाप्त कर दी गयी है। हालांकि अन्य दिशा निर्देश पूर्व भांति लागू रहेंगे।

मंत्रालय ने कहा है कि कोविड संक्रमण की अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। कुछ महीने पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड की आपात स्थिति समाप्त कर दी है। इसके बाद हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत आने वाले यात्रियों को कोविड टीकाकरण कराना आवश्यक है और उन्हें मास्क लगाने, उचित दूरी बनाने और थर्मल जांच से गुजरना होगा। इसाके अलावा कोविड लक्षण दिखने पर एकांतवास में जाना होगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6835134
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित