15/01/2022  :  16:13 HH:MM
नोवरा चला रही वोटिंग बढ़ाने हेतु 'जाग्रति अभियान
Total View  2897

नॉएडा - शहर में वोटिंग बढ़ाने हेतु नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने अभियान चलाया हुआ है , कोरोना के चलते और पिछले वोटिंग ट्रेंड को देखते हुए इस बार चुनाव में वोटिंग प्रतिशत और कम जाने का अंदेशा है , जहाँ 2017 के चुनाव में नॉएडा में मात्र 49 प्रतिशत की वोटिंग रही वहीँ दादरी विधान सभा में यह 61 प्रतिशत रही।
संस्था के अध्यक्ष श्री रंजन तोमर ने कहा के संस्था पोस्टर कैंपेन के माध्यम से ,  ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से और अन्य संस्थाओं को साथ लेकर शहर में वोटिंग प्रतिशत बढ़ने हेतु जाग्रति  अभियान चलाएगी , जिसमें से पोस्टर अभियान वह पहले ही शुरू कर चुके हैं , इस बार कोरोना के डर के बावजूद चुनाव आयोग द्वारा कई नई  सुविधाएं भी जारी की हैं जहाँ कोरोना पीड़ितों का घर से ही  वोट कर पाना और 80 साल से ऊपर के बुज़ुर्गों  को  à¤˜à¤° से ही वोट देने की सुविधा शामिल है।  इसके आलावा सोशल डिस्टन्सिंग एवं मास्क लगाकर वोटिंग कर हम  लोकतंत्र के à¤‡à¤¸ महाकुम्भ में हिस्सा ले सकते हैं।  अन्य संस्थाओं को साथ लेकर शहर की जनता से अपील की जाएगी जिसमें वीडियो सन्देश ,ऑनलाइन माध्यम से लोगों को जागृत किया जायेगा।  इसी सम्बन्ध में नोवरा की कोर कमिटी की मीटिंग आयोजित की गई जिसके बाद यह निर्णय लिए गए जिसमें अध्यक्ष के आलावा उपाध्यक्ष श्री अजय चौहान एवं महासचिव श्री पुनीत राणा उपस्थित रहे। 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8666161
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित