26/07/2023  :  17:54 HH:MM
मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और मिलाद-उन-नबी पर दिल्ली में शराबबंदी
Total View  2411

मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व पड़ रहा है। दिल्ली सरकार द्वारा घोषित ड्राई डे के अनुसार, इन पर्वों के दिन दिल्ली में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- दिल्ली सरकार ने इस वर्ष जुलाई से सितंबर की अवधि के लिए चार ‘ड्राई डे’ घोषित किया है जिसके तहत मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और ईद मिलाद-उन-नबी पर राजधानी में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी विभाग से ड्राई डे को लेकर आए प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दी। इसके तहत इस वर्ष जुलाई से सितंबर के दौरान मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व पड़ रहा है। दिल्ली सरकार द्वारा घोषित ड्राई डे के अनुसार, इन पर्वों के दिन दिल्ली में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने एक जुलाई से 30 सितंबर की अवधि के लिए ड्राई डे की सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार, 29 जुलाई को मुहर्रम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, सात सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी और 28 सितंबर को ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व पड़ रहा है। सरकार ने इन पर्वों को ड्राई डे के रूप में शामिल किया है।

ग़ौरतलब है कि दिल्ली सरकार हर तीन महीने में ड्राई डे की लिस्ट जारी करती है। इसी परिप्रेक्ष्य में यह सूची जारी की गई है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7759455
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित