16/01/2022  :  11:22 HH:MM
प्रधानमंत्री के विजन, आत्मनिर्भर भारत और स्वच्छ तथा हरित भविष्य को हासिल किये जाने की आवश्यकता है: केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय
Total View  2443

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चल रहे समारोह के एक भाग के रूप में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री श्री महेंद्र नाथ पांडेय ने आज यहां भारत का पहला बीएचईएल निर्मित कोयले से मेथनॉल (सीटीएम) पायलट संयंत्र देश को समर्पित किया। वर्चुअल रूप में आयोजित समारोह में भेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल, भारी उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री जितेंद्र सिंह, भेल बोर्ड में कार्यात्मक निदेशक एवं भारी उद्योग मंत्रालय और भेल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
डॉ. पांडेय ने भेल की हैदराबाद इकाई में आयोजित "आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित उत्पाद" पर एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा, तेलंगाना क्षेत्र से संबंधित "भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों" पर ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति दी गई। वर्चुअल मोड के माध्यम से भेल के कर्मचारी देश भर के विभिन्न स्थानों से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने ऑनलाइन कार्यक्रम में हिस्सा लिया, वहीं कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। बड़ी संख्या में भेल के कर्मियों ने प्रसारण मोड के माध्यम से कार्यक्रम को देखा।

इस अवसर पर डॉ. पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण लक्ष्य आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण करना है। इस परिकल्पना को साकार करने में विनिर्माण क्षेत्र की भूमिका अहम होगी। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार पहले ही विनिर्माण क्षेत्र के महत्व को स्पष्ट कर चुकी है। भारी उद्योग विनिर्माण क्षेत्र की रीढ़ है। यह उपयोग करने वाले उद्योगों के व्यापक समूह को मशीनरी और उपकरण जैसे महत्वपूर्ण सहयोग देता है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5556985
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित