27/07/2023  :  22:08 HH:MM
कांग्रेस की मजबूत वापसी के लिए हम सब प्रतिबद्ध-पायलट
Total View  2442


टोंक- राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने कांग्रेस की मजबूत वापसी के लिए कांग्रेस के लोगों को प्रतिबद्ध बताते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि एकजुटता के साथ काम करके आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में पार्टी को विजयी कर प्रदेश एवं केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनानी हैं।

श्री पायलट ने गुरुवार को अपने टोंक दौरे के दौरान यह आह्वान किया। उन्होंने टोंक में नव-नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित किया। साथ ही टोंक में चल रही कुश्ती दंगल के समापन कार्यक्रम में शिरकत की एवं विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये।
श्री पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीस कौमों की पार्टी है। पार्टी की रीढ की हड्डी कार्यकर्ता है। निकट समय में विधानसभा चुनाव होने वाले है। हमें सभी को साथ लेकर एकजुटता के साथ चुनावों में जाना है और देश को तोड़ने वाली ताकतों को करारा जवाब देना है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र में पिछले नौ वर्षो से भाजपा की सरकार काबिज है। सत्ता के धमण्ड में चूर होकर भाजपा ने लोकतंत्र को समाप्त करने का काम किया है। इन नौ सालों में सरकारी एजेन्सियों का जमकर दुरूपयोग किया गया है।
श्री पायलट ने कहा कि महंगाई बढाने, भाई को भाई से लड़ाने, रोजगार समाप्त करने, किसानों की बदहाली का काम भाजपा ने अपने शासन के दौरान किया है। उन्होंने भाजपा को अफवाह फैलाने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि लोगों को भ्रमित कर वोट बटोरने का काम करती है। हमको उनकी बातों में नहीं आना है और अपने भाईचारे को कायम रखना है।
उन्होंने विपक्षी नेताओं के एकजुट होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि विपक्षी गठबन्धन के नाम पर भी भाजपा को आपत्ति हो रही है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7823061
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित