31/07/2023  :  17:57 HH:MM
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
Total View  2882

वेलिंग्टन- जाम्बिया की बारबरा बांदा ने सोमवार को कोस्टा रिका के खिलाफ ग्रुप-सी मुकाबले के 31वें मिनट में पेनल्टी किक से महिला विश्व कप इतिहास का 1,000वां गोल किया।

जाम्बिया की 23 वर्षीय कप्तान ने अपने चतुर रनअप से गोलकीपर डेनिएला सोलेरा को छकाया और आसानी से गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। इसके तुरंत बादफीफा ने सोशल मीडिया पर बांदा के लिये बधाई पोस्ट की।

पिछले दो मुकाबलों में हारने वाली ज़ाम्बिया ने अंतत: कोस्टा रिका को 2-1 से हराकर अपने विश्व कप अभियान का सकारात्मक अंत किया। कोस्टा रिका जीत का स्वाद चखे बिना ही टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।

गौरतलब है कि ज़ाम्बिया पहली बार महिला विश्व कप में हिस्सा ले रहा था। यह महिला विश्व कप में इस टीम का दूसरा गोल था। जाम्बिया का पहला गोल मैच के तीसरे मिनट में लुशोमो म्वेम्बा ने किया था।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5762915
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज
एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के लिये 18-सदस्यीय टीम घोषित