समाचार ब्यूरो
31/07/2023  :  20:30 HH:MM
ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो फिर विवाद होगा: योगी
Total View  2373


लखनऊ - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद को वास्तव में एक एतिहासिक गलती है जिसमें सुधार का प्रस्ताव मुस्लिम समाज की ओर से आना चाहिये।


मुख्यमंत्री कार्यालय के आईटी सेल के व्हाट्सएप ग्रुप से मिली जानकारी के अनुसार श्री योगी ने एक न्यूज एजेंसी के पॉडकास्ट में ज्ञानवापी मस्जिद मामले के संबंध में पूछे गये सवाल पर कहा “ हम उसे मस्जिद कहेंगे तो फिर विवाद होगा। भगवान ने जिसे दृष्टि दी है, वह देखे। मस्जिद के अंदर त्रिशूल क्या कर रहा है। हमने तो नहीं रखे हैं न। ज्योतिर्लिंग हैं, देव प्रतिमाएं हैं। पूरी दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रही हैं। मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि ऐतिहासिक गलती हुई है। उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि उसका समाधान हो। ”

विपक्षी दलों के गठबंधन पर प्रहार करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा “ इसे इंडिया नहीं बोलना चाहिए। आई डॉट, एन डॉट, डी डॉट, यह डॉट डॉट डॉट डॉट ग्रुप है। चोला बदलने से पिछले कर्मों से मुक्ति नहीं मिल जाएगी। जनता तो पुराने करामातों को देख रही है, वह करामात यूपीए, कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी का हो या तृणमूल कांग्रेस का। इन लोगों ने क्या गदर मचा रखी है। सबकी एक जैसी स्थिति है। यह लोग चोला बदलकर देश को भ्रमित करना चाहते हैं पर देश की जनता लोकतांत्रिक दृष्टि से बहुत परिपक्व है। ”

उन्होने कहा “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे व टीम इंडिया के कैप्टन हैं। वे देश को नेतृत्व दे रहे हैं। भाजपा से जुड़े हमारे सभी गठबंधन दलों ने उन्हें एक नेता के रूप में माना है। जातिवाद, परिवारवाद से सामाजिक न्याय नहीं आएगा। हमारा ध्येय रहा है कि गरीब को न्याय, मकान, राशन, स्वास्थ्य, युवा को रोजगार मिले, किसान के जीवन में खुशहाली आए। महिला को सुरक्षा के साथ जीने का अधिकार मिले। ”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2252589
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित