08/08/2023  :  20:54 HH:MM
अब भाजपा प्रतिनिधिमंडल भी करेगा नूंह का दौरा
Total View  2870


चंडीगढ़- कांग्रेस के बाद अब हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भी नूंह में ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसक घटनाओं की जानकारी और मौजूदा हालात का जायजा लेने के लिये बुधवार को वहां का दौरा करेगा।


पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बुधवार को यहां बताया कि प्रतिनिधिमंडल में सहकारिता मंत्री बनवारी लाल, विधायक एवं प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडौली, विधायक संजय सिंह और प्रदेश मंत्री समय सिंह भाटी शामिल रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल नूंह में कई स्थानों का दौरा करेगा तथा वहां के लोगों से बातचीत कर हालात का जायजा लेगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने नूंह का दौरा करने का ऐलान किया था। इस प्रतिनिधिमंडल में राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल रहेंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   300041
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित