समाचार ब्यूरो
12/08/2023  :  16:21 HH:MM
रक्षा की दूसरी पंक्ति को मजबूत करने में लगी है यूक्रेनी सेना
Total View  2351


कीव- यूक्रेन की सेना बेलारूस की सीमा के पास रिव्ने क्षेत्र में रक्षा की दूसरी पंक्ति को मजबूत करने के साथ ही पैदल सेना और वाहनों के खिलाफ रिव्ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास बारुदी सुरंगे बिछा रही है।


यूक्रेनी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चैनल 5 ब्रॉडकास्टर ने बताया कि फिलहाल बेलारूस से कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन किसी भी खतरे के लिए तैयार रहने के लिए बारूदी सुरंगों का क्षेत्र बढ़ाया जा रहा है।

बेलारूस के वरिष्ठ रक्षा अधिकारी वालेरी रेवेंको ने 21 फरवरी को कहा कि यूक्रेनी सैनिकों के एक बड़े समूह को बेलारूस-यूक्रेन सीमा के करीब तैनात किया गया है, जिससे सीमा पर संघर्ष की स्थिति बढ़ने का खतरा है।

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने नवबंर 2022 में कहा कि यूक्रेन में बेलारूसी सैनिकों को भेजने की उनकी कोई योजना नहीं है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4111971
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित