समाचार ब्यूरो
18/08/2023  :  16:49 HH:MM
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
Total View  2436

टोक्यो- जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया 23 अगस्त को दक्षिण चीन सागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास करेंगे।

जापानी समाचार एजेंसी क्योडो ने शुक्रवार को सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है।


रिपोर्ट में सूत्रों ने बताया है कि जापान सेल्फ डिफेंस फोर्सेज, अमेरिकी नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रमुख जहाज फिलीपींस के पास तैनात किए जाएंगे। जापान की अपने विमान वाहक में परिवर्तित किये जा रहे सबसे बड़े विध्वंसक इज़ुमो को भेजने की योजना है।


उन्होंने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य चीन के जहाजों की निगरानी करना है।


उन्होंने बताया कि अभ्यास के लिए कोई समय सीमा अभी तक निर्धारित नहीं है।


समाचार एजेंसी ने कहा कि यह अभ्यास चीन और फिलीपींस के बीच बढ़ते तनाव के बीच हो रहा है।


उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त को एक चीनी तट रक्षक जहाज ने फिलीपींस की एक छोटी नाव पर पानी की बौछार करके उसे पुन: आपूर्ति मिशन करने से रोक दिया था। चीन के तट रक्षक बलों के इस कृत्य की फिलीपींस ने निंदा की थी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9476273
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क
सुनक संरा महासभा की बैठक में रह सकते हैं अनुपस्थित