समाचार ब्यूरो
22/08/2023  :  19:05 HH:MM
दिल्ली सरकार के अधिकारी को अदालत में पेश किया जाएगा
Total View  2350


नयी दिल्ली- दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी और उसकी पत्नी को एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने तथा लड़की को गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद, आरोपी अधिकारी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अदालत ने हालांकि उसकी पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


पुलिस के अनुसार, अधिकारी की पत्नी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने पहले कहा था कि दिल्ली पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत के आधार पर बुराड़ी थाने में 13 अगस्त को आरोपी के खिलाफ पोक्सो समेत संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है जो दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक के पद पर कार्यरत है।

पुलिस के अनुसार, लड़की ने आरोप लगाया था कि जिस अधिकारी की देखरेख और संरक्षण में वह उसके घर में रह रही थी, उसने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उस अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया था और मुख्य सचिव से मामले पर रिपोर्ट मांगी थी।

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने दिल्ली सरकार के उप निदेशक द्वारा लड़की के साथ कथित रूप से यौन उत्पीड़न मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया।

डीसीडब्ल्यू के बयान के अनुसार, लड़की ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया, लेकिन यह मामला तब सामने आया जब उसे पैनिक अटैक आने के कारण शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आयोग ने पुलिस से अधिकारी के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1937553
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित