25/08/2023  :  19:40 HH:MM
कारगिल पहुंचकर राहुल ने किया शहीदों को नमन
Total View  2479

नयी दिल्ली - लद्दाख की यात्रा कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी में कारगिल जाकर शहीदों को शुक्रवार को नमन किया और कहा कि कारगिल सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि साहस और बलिदान की वीरगाथा है।

श्री गांधी ने कहा, "कारगिल सिर्फ़ एक जगह नहीं, एक वीरगाथा है। हमारे अनेक जवान की कर्मभूमि, उनके साहस और बलिदान की सरजमीं है।यह भारत का गौरव है और हर भारतीय की देश के प्रति ज़िम्मेदारी का एहसास है।कारगिल युद्ध के सभी वीर सेनानियों और शहीदों को मेरा शत शत नमन।"


कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर लद्दाख के लोगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा, "भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी लद्दाख के लोगों से मिले। यात्रा की भावना के अनुरूप उन्होंने उनकी मन की बातें सुनीं। इन समस्याओं को सुनकर स्पष्ट होता है कि मोदी सरकार ने लद्दाख को उसके हाल पर छोड़ दिया है। जिन नेताओं को केवल अपने मन की बात में दिलचस्पी है, वे कभी भी जनता की आवाज़ को सुनने नहीं देंगे।"






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5096494
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित