समाचार ब्यूरो
26/08/2023  :  20:04 HH:MM
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
Total View  2367

लखनऊ -अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को धार देने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में “शंखनाद अभियान” की शुरुआत करेगी।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि शंखनाद अभियान की सफलता के लिए सोशल मीडिया और आईटी विभाग की प्रदेश स्तरीय संयुक्त कार्यशाला रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित की गई है। 


कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी एल संतोष जी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी , उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।


उन्होने बताया कि प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, सोशल मीडिया और आईटी विभाग की प्रदेश एवं क्षेत्र स्तरीय टोली, सोशल मीडिया के जिला एवं लोकसभा के संयोजक सह संयोजक, आईटी विभाग के जिला संयोजक सह संयोजक सम्मलित होंगे। इसी क्रम में जिला स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशालाएं 28 अगस्त से 15 सितम्बर के मध्य सम्पन्न होंगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1978092
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित
रूस ने जी 20 संस्कृति मंत्रियों की बैठक का राजनीतिकरण करने के प्रयासों की निंदा की