समाचार ब्यूरो
26/08/2023  :  16:07 HH:MM
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
Total View  2368

मुंबई- दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

दिवंगत कोहली का पार्थिव शरीर आज दोपहर लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित उनके घर पर लोगों और उनके प्रशंसकों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया।

कोहली का जन्म दो नवंबर, 1942 को पाकिस्तान के रावलपिंडी के एक सिख परिवार में हुआ था। बाद मेंउनका परिवार देहरादून में बस गया था।

गीतकार कोहली ने कबूतर जाजाजा’, ‘ये काली काली आंखें’, ‘दिल दीवानाबिन सजना के माने ना’ और चलती है क्या नौ से बारह’ जैसे गीतों को अपनी आवाज दी।

उन्होंने फिल्म गुंडा’ (1969) के लिए पहला गाना लिखा - खुशी से जान ले लो जी। कोहली ने मैंने प्यार किया’ (1990),‘आंसू बने अंगारे’ (1993), ‘बाजीगर’ (1994), ‘हम आपके हैं कौन’ (1995), ‘दहेक’ (1999), ‘बस इतना सा ख्वाब है’ (2001), ‘वो’ और मुसाफिर’ (2004), ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ (2007), ‘यारियां’ (2008), ‘जुड़वां 2’ (2018) जैसी फिल्मों के लिए कई सुपरहिट गाने लिखे। इसके अलावाउन्होंने कई संगीत निर्देशकों के साथ काम किया।

गीतकार कोहली ने छह दशकों में 100 से अधिक फिल्मों के लिए गीत लिखे। अभिनेताओंगीतकारों और संगीत निर्देशकों सहित शीर्ष बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर कोहली के निधन पर शोक व्यक्त किया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1070818
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित
रूस ने जी 20 संस्कृति मंत्रियों की बैठक का राजनीतिकरण करने के प्रयासों की निंदा की