22/01/2022  :  10:57 HH:MM
कोयला सचिव ने कोयला दर्पण पोर्टल का शुभारंभ किया
Total View  2415

कोयला क्षेत्र से संबंधित मुख्य प्रदर्शन संकेतक (केपीआई) साझा करने के लिए कोयला मंत्रालय के सचिव डॉ. अनिल कुमार जैन ने आज एक पोर्टल "कोयला दर्पण" का शुभारंभ किया।
इस पोर्टल में प्रारंभिक चरण के रूप में निम्नलिखित केपीआई शामिल किये गए हैं -

1. कोयला/लिग्नाइट उत्पादन,

2. कोयला/लिग्नाइट की कुल खरीद,

3. अन्वेषण डाटा,

4. केंद्रीय क्षेत्र की योजनाएं,

5. ताप विद्युत संयंत्रों में कोयला भंडार की स्थिति,

6. बुनियादी ढांचा परियोजनाएं,

7. कोयला ब्लॉकों का आवंटन (सीएमएसपी/एमएमडीआर),

8. प्रमुख कोयला खदानों की निगरानी (सीआईएल),

9. कोयला मूल्य।

इस कार्यक्रम में कोयला मंत्रालय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारी भी (वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से) उपस्थित थे। पोर्टल को इसके उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक अनुकूल बनाने हेतु अधिकारियों द्वारा सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किये गए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7991803
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित