24/01/2022  :  14:08 HH:MM
एमएमएच कालेज में मनाया गया पराक्रम दिवस
Total View  2895

एमएमएच कालेज गाज़ियाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुपमा गौड़ ने सभी को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं दीं और मीटिंग का संचालन किया।
स्वयंसेवक करूणा सिंह, अंजली चौबे, अमानी मालिक, दिवाकर वशिष्ट, सौरभ कुमार, शैव्या गंगवार और उन्नति ने नेताजी के जीवन पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजीत प्रताप सिंह ने स्वयंसेवकों को नेताजी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ क्रांति बोध ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थिति में स्वयं को समायोजित करने की कला जीवन को सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा सकती है। डॉ हेमेंद्र ने कहा कि वर्तमान परिवेश में हमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे व्यक्तित्व की आवश्यकता है। डॉ शैलेंद्र गंगवार ने कहा कि सभी स्वयंसेवक नेताजी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लें। डॉ गौतम बैनर्जी ने सभी स्वयंसेवको को बधाई दी। कार्यक्रम अधिकारी आरती सिंह ने सुभाष चन्द्र बोस की सच्ची सेवा भावना पर स्वयंसेवकों को एक कहानी सुनाई और कार्यक्रम का समापन किया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2784868
 
     
Related Links :-
उत्तर प्रदेश: शादी की आधी रस्में हो चुकी थीं पूरी, गंजे पति को देख लड़की ने शादी से किया इनकार
सभी आंगवाड़ी कर्मी काम पर लौट आएं, बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा- कैलाश गहलोत
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को किया सम्मानित
शालीमार बाग़ चौक व श्री अटल बिहारी वाजपेयी सेंट्रल मॉडल मार्केट का उद्घाटन
Exit Polls पर प्रियंका गांधी बोलीं- हम पूरी मेहनत से लड़े, परिणाम का कर रहे इंतजार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: वैश्विक महामारी के बाबजूद महिलाओं के हौसले बुलंद
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को किया गया सम्मानित
दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया महिला दिवस दौड़
उत्तरी दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ पहले राहगीरी दिवस का हुआ आयोजन, केजरीवाल सरकार के जन आंदोलन में शामिल हुए बुराड़ी के लोग
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय महिला आयोग के 30वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया