25/01/2022  :  10:57 HH:MM
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने देशवासियों से बेटियों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का आह्वान किया और एक समावेशी व बराबरी वाला समाज बनाने के लिए लैंगिक भेदभाव खत्म करने का संकल्प लेने को कहा
Total View  2415

देशभर में आज राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। ऐसे में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने देशवासियों से बेटियों की सराहना करने और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाकर उन्हें प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। साथ ही लोगों से लैंगिक भेदभाव को खत्म कर एक समावेशी और बराबरी वाला समाज बनाने का संकल्प लेने को कहा।

श्रीमती ईरानी ने अपने एक ट्वीट संदेश में कहा, 'शिक्षित करें, प्रोत्साहित करें, सशक्त करें! आज का दिन हमारी बेटियों को समान अवसर प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता के नवीकरण का दिन है। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर, हम अपनी बेटियों की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं और हम एक समावेशी और बराबरी वाला समाज बनाने के लिए लैंगिक विभाजन को पाटने का संकल्प लेते हैं।'



भारत की बालिकाओं को समर्थन और अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को देश में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और बालिका शिक्षा, उनके स्वास्थ्य व पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करना और समाज में लड़कियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए समाज में लड़कियों की स्थिति को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत पहली बार 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5906938
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित