02/02/2022  :  15:12 HH:MM
11 फरवरी को होगा विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन-जिलाधिकारी
Total View  2869

रिटर्निंग आफिसर 34-मेरठ गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र/जिला अधिकारी मेरठ के0 बालाजी ने सर्व साधारण को सूचित करते हुये बताया कि उ0प्र0 विधान परिषद के लिए स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 01 फरवरी 2022 को कर दिया गया है।
उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अंतर्गत नामावलियों की विभिन्न गतिविधियां पूर्ण कराने हेतु मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन दिनांक 01 फरवरी 2022 को, दावे और आपत्तियों को भरने की तिथि 01 फरवरी 2022 से 08 फरवरी 2022, दावे और आपत्तियों का निस्तारण दिनांक 11 फरवरी 2022 को तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 11 फरवरी 2022 को किया जायेगा।

उन्होने बताया कि जन सामान्य की सुविधा हेतु उक्त निर्वाचन की मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय और साथ ही उक्त स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र में शामिल समस्त संबंधित प्राधिकरणांे के कार्यालय (जिला पंचायत कार्यालय, समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय एवं समस्त क्षेत्र पंचायत कार्यालय) मेरठ में किसी भी कार्य दिवस में अवलोकन हेतु निःशुल्क उपलब्ध है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3675108
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित