22/02/2022  :  14:00 HH:MM
मथुरा जेल में गैंगवार: आठ चश्मदीद गवाह बयान से मुकरे, अदालत ने सभी 14 आरोपियों को किया बरी
Total View  2927

उत्तर प्रदेश में मथुरा की जिला जेल में सात वर्ष पूर्व हुई गैंगवॉर के सभी 14 आरोपियों को सत्र अदालत ने आरोप मुक्त कर दिया और उन्हें रिहा करने के आदेश दे दिए। वारदात के सभी आठ चश्मदीद गवाह बयान से मुकर गए थे जिसके कारण अदालत को सबूत नहीं मिल सके। गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश ब्रजेश मावी की हत्या के आरोपी राजेश टोटा सहित उसके कई साथी जेल में बंद थे। इसी दौरान 17 जनवरी 2015 को राजेश टोटा और जेल में बंद ब्रजेश मावी के साथियों के बीच गैंगवॉर हो गई। इस गैंगवॉर में जेल के एक बंदी की मौत हो गई।
गैंगवॉर के दौरान घायल हुए राजेश टोटा की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 15 आरोपी नामज़द हुए, जिसमें राजेश टोटा भी शामिल था। जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया कि मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) अनिल कुमार पाण्डेय की अदालत में हुई। उन्होंने बताया कि सोमवार को अदालत ने निर्णय देते हुए सभी आरोपियों को आरोपमुक्त मानते हुए बरी कर दिया, क्योंकि इस मामले के सभी आठ चश्मदीद गवाह अपने बयान से मुकर गए हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1766695
 
     
Related Links :-
दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक घर में आग लगने से छह लोगों की मौत, दो घायल
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से जीप के टकराने से 8 लोगों की मौत, कई घायल
दिल्ली: एक ही परिवार के तीन लोगों की घर में मिली लाश! हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
सीएम योगी के गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! सिरफिरे ने युवती और उसके मां-बाप को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश में एक और अन्नदाता ने तोड़ा दम, पेड़ से लटका मिला किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस
यूपी में चुनावी सरगर्मियों के बीच दिल दहला देने वाली खबर आई सामने! दलित लड़की से रेप के बाद खिलाया जहर
शराब पीने से तीन की मौत, कई अस्पताल में भर्ती, दो गिरफ्तार, तीन कर्मचारी सस्पेंड
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
चोरी के समान के साथ दो गिरफ्तार
ट्रक से टकराई बारातियों से भरी पिकअप, चार की मौत, छह लोग घायल