समाचार ब्यूरो
02/03/2022  :  18:13 HH:MM
दिल्ली विश्वविद्यालय के 60 से अधिक शिक्षकों की कोरोना से मौत
Total View  2371

शिक्षक संगठन का दावा,परिजनों के लिए की ये मांग

शिक्षक संगठन दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन ( डीटीए ) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश कुमार सिंह से मांग की है कि पिछले दो साल में कोरोना व अन्य बीमारी से मरने वाले शिक्षकों के परिवारों को आर्थिक मदद के साथ एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाए।

उन्होंने कुलपति को बताया है कि हाल ही में पीजीडीएवी कॉलेज ( सांध्य ) के हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.अनिल कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हें दो बार कोरोना भी हुआ था। डॉ. सिंह न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत आते है, उनकी उम्र 48 वर्ष थीं और उनके दोनों बच्चे छोटे हैं। परिवार में कमाने वाले ये अकेले सदस्य थे।

अनिल सिंह की तरह कोरोना संक्रमण से मरने वाले सभी शिक्षकों के परिवारों को आर्थिक मदद व परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर रोजगार दिए जाने की मांग की जा रही है। डीटीए ने बताया है कि मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज शिक्षकों की है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. हंसराज सुमन का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को कोरोना के दौरान बीमारी से मरने वाले शिक्षकों के विश्वविद्यालय को एक कमेटी गठित करनी चाहिए, जिसमें पूर्व एकेडमिक काउंसिल मेंबर, वर्तमान एकेडमिक काउंसिल मेंबर, ईसी मेंबर व डूटा के सदस्यों को शामिल किया जाए ।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1355237
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित