02/03/2022  :  21:22 HH:MM
आलोक कुमार एवं दुष्यंत गौतम ने विवेक विहार में डॉक्टर धन प्रकाश गुप्ता एडवोकेट पार्क का उदघाटन किया
Total View  2888


विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्री आलोक कुमार ने कहा कि डॉक्टर धन प्रकाश गुप्ता एक ऐसे शख्सियत थे जिनका परिचय महज एक अधिवक्ता के रुप में नहीं बल्कि वह अध्यात्म एवं हिंदुत्व की साधना करने वाले एक साधक थे। आज विवेक विहार में डॉक्टर धन प्रकाश गुप्ता एडवोकेट पार्क के उद्घाटन मौके पर श्री आलोक कुमार ने कहा कि धन प्रकाश गुप्ता ने कभी चुनाव के लिए कैम्पेनिंग नहीं की यह लोगों का उनके प्रति आदर और विश्वास था और उनकी साफ एवं ईमानदार छवि ने उन्हें एक सफल व्यक्तित्व के रुप में स्थापित किया।

आज इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम, मीडिया प्रमुख श्री नवीन कुमार जिंदल, भाजपा विधायक श्री अभय वर्मा एवं श्री अनिल बाजपेयी, जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर शर्मा, निगम पार्षद श्रीमती गीतिका पंकज लूथरा, श्रीमती गुंजन गुप्ता, श्री संजय गोयल, श्रीमती अपर्णा गोयल एवं श्रीमती बबीता खन्ना, भाजपा नेता श्री अनिल गोयल एवं श्रीमती लता गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।  

श्री आलोक कुमार ने कहा कि आज जिस पार्क का उदघाटन हो रहा है, बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों के लिए व्यस्थाएं दी गई है यही नहीं इसमें चिड़ियों के लिए दाना डालने के लिए अलग से जगह भी बनाई गई है जो कि डॉ धन प्रकाश गुप्ता को सच्ची श्रद्धांजली है। उन्होंने निगम को उसके कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि जब किसी महापुरुष की स्मृति को इस तरह से कामों के जरिए दिखाया जाता है तो उनके प्रति आम जनता का प्यार और सम्मान और ज्यादा बढ़ जाता है।

श्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि डॉक्टर धन प्रकाश गुप्ता एवं उनकी पत्नि दोनों ही धर्म योद्धा थे और राजनीतिक एवं समाजिक कार्यों में बढ़ चढकर हिस्सा लेते थे। प्रसिद्ध अधिवक्ता होने के साथ-साथ वे प्रखर ज्ञानी थे और जब ऐसे महापुरुषों के नाम से किसी पार्क का निर्माण या कोई समाजिक कार्य होता है तो बाकी लोगों के अंदर भी एक प्रेरणा जागती है कि वे भी अपने जीवन में समाज के लिए कुछ करें ताकि आने वाले समय में भी उन्हें याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों से कई पीढ़ियां प्रेरित होती है और समाज में एक नई ऊर्जा का संचार होता है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4214488
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित