04/03/2022  :  21:52 HH:MM
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र दिल का दौरा पड़ने से निधन
Total View  2415


क्रिकेट के महान खिलाड़ी शेन वॉर्न को कलाई का जादूगर कहा जाता था। शेन वॉर्न की एक गेंद जिसपर उन्होंने इंग्लैंड के खिलाड़ी माइक गेटिंग को बोल्ड किया था, उस गेंद को इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंद करार दिया गया। दरअसल 1993 के एशेज सीरीज के दौरान मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में माइक गेटिंग के खिलाफ शेन वॉर्न गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने एक ऐसी गेंद डाली जो लेग स्टंप से बाहर थी, लेकिन इतनी स्पिन हुई की अंत में विकेट से जा लगी। इस गेंद के बाद से ही वॉर्न दुनिया में मशहूर हो गए। वॉर्न ने अपने 145 मैचों के टेस्ट करियर में 708 विकेट चटकाए, जो मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक है।उन्होंने आगे कहा, "परिवार इस समय कुछ भी बोलने की हालत में नहीं हैं और वह इस खबर से सदमे में हैं।" संभवत: सर्वकालिक महान लेग स्पिनर वार्न ने 1992 और 2007 के बीच अपने 15 साल के करियर में 708 टेस्ट विकेट लिए।

वॉर्न ने 1992 में सिडनी में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और इसके बाद अगले साल मार्च में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया। विजडन की सेंचुरी के पांच क्रिकेटरों में से एक चुने गए वार्न ने अपने वनडे करियर का अंत 293 विकेट के साथ किया। उन्होंने 1999 में ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय विश्व कप जीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3445075
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क