06/03/2022  :  19:57 HH:MM
दिल्ली में टूटी-फूटी सड़कें, अरविंद सरकार की अक्षमता और कमजोर बुनियादी ढांचे की निशानी- चौ. अनिल कुमार
Total View  2889


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने कहा कि टूटी सड़कें इस बात की गवाह हैं कि अरविंद सरकार ने भाजपा शासित दिल्ली नगर निगमों के साथ मिलकर दिल्ली के बुनियादी ढांचे को हर तरह से तबाह कर दिया है।उन्होंने कहा कि दिल्ली में टूटी-फूटी और गड्ढों वाली सड़कों की हालत इतनी दयनीय है कि वाहनों को सड़कों पर लगभग रेंग कर चलना पड़ता है, à¤œà¤¿à¤¸à¤•े परिणामस्वरूप प्रत्येक ट्रैफिक सिग्नल पर 10 -10 à¤®à¤¿à¤¨à¤Ÿ तक का जाम लग जाता है, à¤œà¤¿à¤¸à¤¸à¥‡ न केवल ईंधन की हानि होती है बल्कि प्रदूषण भी होता है। चौ. अनिल कुमार ने यह बात आज बदरपुर और चांदनी चौक जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जिला अधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान और आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारियों को बढ़ावा देने के दौरान कही। कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन बदरपुर और चांदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विष्णु अग्रवाल और मिर्जा जावेद अली द्वारा किया गया । इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी सहित सदस्यता नामांकनकर्ताओं के साथ सम्मेलनों में शामिल हुए। इस अवसर पर अधिकतम संख्या में डिजिटल सदस्यता का नामांकन करने वाले नामांकनकर्ताओं को सम्मानित किया गया।आज के सम्मेलनों में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के अलावा दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल व सुभाष चोपड़ा, à¤ªà¥‚र्व सांसद श्री जगदीश टाइटलर, à¤¶à¥à¤°à¥€ रमेश कुमार, à¤ªà¥‚र्व मंत्री दिल्ली सरकार हारून युसुफ, à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ प्रदेश कांग्रेस कम्यूनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, à¤ªà¥‚र्व विधायक अल्का लाम्बा, à¤•ुवंर करन सिंह, à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, à¤œà¤¿à¤²à¤¾ अध्यक्ष जावेद मिर्जा एवं विष्णु स्वरूप अग्रवाल, à¤¯à¥à¤µà¤¾ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रणविजय लोचव, à¤‰à¤¤à¥à¤¤à¤°à¥€ नगर निगम नेता प्रेरणा सिंह, à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ कांग्रेस कोषाध्यक्ष संदीप गोस्वामी, à¤¨à¤¿à¤—म पार्षद शीमा ताहिरा व सुल्क्षना शिनांदी, à¤ªà¥‚र्व डिप्टी मेयर जगप्रवेश कुमार, à¤ªà¥‚र्व निगम पार्षद आजाद बिधूड़ी, à¤–विन्दर सिंह, à¤µ  पनन्ना लाल खेरवाल आदि मौजूद थे।चौधरी अनिल कुमार ने सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कहा कि अब अरविंद सरकार द्वारा गलत जानकारी और मनगढ़ंत आंकडे देना व लोगों को गुमराह करने की रणनीति दिल्ली की जनता के सामने नहीं चलेगी क्योंकि लोग अब वही मानते हैं जो वे देखते हैं और अनुभव करते हैं, à¤Ÿà¥‚टी-फूटी सड़कें और दिल्ली की खस्ता हालत अरविंद सरकार के दावों को बेनकाब करने के लिए काफी है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2774350
 
     
Related Links :-
दिसंबर तक खत्म होगा ओखला से कूड़े का पहाड़ : केजरीवाल
पंजाब में सरकार गठन के बाद AAP ने हरभजन सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
भगवंत मान कर्जे में डूबे पंजाब का 2 करोड़ रुपए बचाने के लिए काम करें : मनजिन्दर सिंह सिरसा
TMC से आसनसोल लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो विधानसभा के लिए लड़ेंगे उपचुनाव
उत्तराखंड: धामी के हारने के बाद कौन बनेगा CM? रेस में 3 नाम आए सामने
UP Muslim Majority Seats Result: 30 फीसदी से ज्यादा आबादी वाले इलाकों में किसका गड़बड़ाया गणित
कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह पर फोड़ा पंजाब में हार का ठीकरा, अब पार्टी करेगी समीक्षा
राहुल गांधी की संजय राउत को चिट्ठी, कहा- जिस तरह से आपको जांच एजेंसियां टारगेट कर रही हैं, मैं निंदा करता हूं
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, बोले- एग्जिट पोल के जरिए वोट की चोरी की हो रही कोशिश, ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव
किसान नेताओं ने खारिज किए एक्जिट पोल, कहा- विश्वसनीयता खो चुका है टीवी मीडिया, हकीकत एकदम अलग