08/03/2022  :  18:04 HH:MM
श्री हरदीप सिंह पुरी, माननीय केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री ने आज रोहिणी में सेक्टर 7, 8 और 15 में नागरिकों के रहन-सहन में सुगमता के लिए तीन वातानुकूलित सामुदायिक हॉल का उद्घाटन किया।
Total View  2869


श्री हंस राज हंस, माननीय सांसद, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, श्री विजेंद्र गुप्ता, माननीय विधायक
और सदस्य डीडीए और श्री मनीष कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष डीडीए, सुश्री प्रीति अग्रवाल, निगम
पार्षद और श्री आलोक शर्मा, निगम पार्षद भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, विवाह समारोहों के लिए सस्ती दरों इन हॉल का उपयोग परकिया जा सकता है और इन हॉल में पुस्तकालय, जिमनेजियम, पेंट्री सहित पार्टी हॉल, वरिष्ठनागरिक कक्ष और बच्चों के खेलने के क्षेत्र (क्रेच), लिफ्ट, पार्किंग क्षेत्र भी शामिल हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए, माननीय मंत्री जी ने कहा कि आने वाले समय में कई और
सामादुयिक हॉल का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही सरकार की पीएम उदय योजना और
प्रधानमंत्री आवास योजना पर काम अच्छी गति से चल रहा है और आने वाले समय में इसे और
बढ़ाया जाएगा। पीएम उदय के अन्तर्गत अतिरिक्त विकास नियंत्रण मानदंड़ों को अंतिम रूप
दिया गया है। लैंड पूलिंग नीति में, कुछ एक मुद्दों के लिए संशोधन किए जा रहे हैं।
श्री हंस राज हंस ने कहा कि रोहिणी के विकास मॉडल को राजधानी के अन्य हिस्सों में भी
दोहराया जाएगा।श्री विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सामुदायिक हॉल रोहिणी वासियों के लिए बहुत लाभदायक होंगे।
वे सस्ती दरों पर सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6315402
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित